Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

बीकानेर में युवा संबल मेले का आयोजन, कौशल विकास से रोजगार की दिशा में सशक्त पहल- रामगोपाल सुथार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जनवरी 2026

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, बीकानेर द्वारा आयोजित युवा संबल मेला में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष  रामगोपाल सुथार ने युवाओं को कौशल विकास के महत्व और रोजगार में इसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक एवं तकनीकी कौशल ही युवाओं को स्थायी रोजगार दिलाने में सक्षम बनाता है। कौशल प्रशिक्षण से युवा न केवल नौकरी प्राप्त कर सकता है, बल्कि स्वरोजगार अपनाकर अन्य युवाओं को भी रोजगार दे सकता है।

सुथार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें।

जिला कलेक्टर नम्रता वैष्णव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की है।

इस अवसर पर विधायक जेठानंद व्यास, शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं रोजगार अवसरों की जानकारी प्रदान की गई। अंत में उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब