Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

श्रीडूंगरगढ़ में चोरी की बड़ी वारदात: 25 तोले से अधिक सोना-चांदी व हजारों रुपए नकदी पर हाथ साफ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों के बीच बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। गांव जैतासर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया, जिससे पीडि़त परिवार गहरे सदमे में है।

जानकारी के अनुसार यह चोरी सांवरमल पुत्र शंकरराम शर्मा के घर में हुई। चोर देर रात दीवार फांदकर छज्जा पकड़ते हुए छत पर चढ़े और खुले आंगन में उतर गए। इसके बाद परिवार द्वारा सुरक्षित माने जा रहे कमरे के ताले तोड़कर अटैची, संदूक और एक बैग उठा लिया। चोर मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकले और घर के पास बने कुएं की खेळी में अटैची, संदूक व बैग फेंक दिए।

चोर अटैची व संदूक से 25 तोले से अधिक सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें सोने का हार, सोने के कड़े, बहू व बेटियों के तीन रखड़ी सेट, तीन अंगूठियां, चांदी की चार-पांच जोड़ी पायल सहित अन्य जेवरात शामिल हैं, साथ ही कुल 67 हजार रुपये नकद (55 हजार, 7 हजार व 5 हजार रुपये) चोरी कर फरार हो गए।

घटना के समय घर के बाहरी कमरे में सांवरमल, उनकी पत्नी तथा पोता-पोती सो रहे थे, जबकि अंदर की चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब छह बजे परिवार के जागने पर घटना का खुलासा हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब