Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

शराब ठेके के विरुद्ध धरना अनवरत 509वें दिन जारी सरकार विकास नहीं विनाश के रास्ते चल पड़ी है, भगवान सद्बुद्धि दे- संत हरिशरण दास जी महाराज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 जनवरी 2026

क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान  में शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 509वें दिन ग्रामीणों का धरना जारी है । गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर संघर्षरत है । न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की दिनांक अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है । शराब बन्दी के विरुद्ध इस प्रकार का सामुहिक रिकॉर्डेड आंदोलन धीरदेसर चोटियान में चल रहा है ।

इस सर्दी के मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है । आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है । गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण 509 दिनों से सर्दी, गर्मी, बरसात हर मौसम में मजबूती से अब तक खुले मैदान में डटे हुए वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है । आज धरने पर पहुंचे संत हरिशरण दास जी महाराज ने सरकार की गांवों में शराब बिक्री नीति की निन्दा करते हुए कहा कि गांवों में शराब की दुकान नहीं बल्कि अस्पताल, विद्यालय और बिजली पानी की जरूरत है । सरकार विकास नहीं विनाश के रास्ते चल पड़ी है, भगवान सद्बुद्धि दे ।

आज धरने पर एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, तिलोकाराम, कुशलाराम मेघवाल, प्रभुराम चोटिया, ताजाराम मेघवाल, लक्ष्मणसिंह, मोटाराम चोटिया, केशराराम चोटिया, हरिराम बारोठिया,सांवर हुड्डा, पेमाराम, मांगीलाल,अशोक, सांवरमल सहू, दयलाराम, श्यामसिंह, मोहनराम, भंवरलाल, लुणाराम, मुलाराम, किशन चोटिया उपस्थिति रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब