श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 जनवरी 2026
गोसेवी भामाशाह विमल कुमार छाजेड़ श्री डूंगरगढ़ हाल बेंगलुरू ने आज अपने पैतृक गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौ माताओं को गुड़ मिश्रित मुंग चूरी का अति पावन भंडारा समर्पित कर एवं श्री भोमिया जी दादोसा महाराज के मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में ₹5100 की राशि समर्पित कर अपना जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी एवं ग्राम वासियों ने विमल कुमार छाजेड़ को जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। गौशाला कमेटी ने एवं ग्राम वासियों ने बताया कि विमल कुमार छाजेड़ समर्पित भाव से अपने गांव की गौशाला एवं भोमिया जी महाराज के मंदिर से जुड़े है।और भामाशाह द्वारा निरंतर गौसेवा जारी है।












