श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जनवरी2026
जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ एवं रीड़ी के निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन बुधवार को जारी कर दिया गया। यह कार्रवाई राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 4(4) के तहत की गई।
प्राधिकृत अधिकारी जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार 21 नवंबर, 28 नवंबर और 31 दिसंबर 2025 को जारी अधिसूचनाओं के क्रम में 31 दिसंबर 2025 को वार्डों का प्रारूप प्रकाशन किया गया था। इसके बाद प्रारूप पर प्राप्त आपत्तियों को सात दिवस की निर्धारित अवधि में नियमानुसार निस्तारित किया गया।
आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी के निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इससे आगामी पंचायती राज चुनावों की प्रक्रिया को गति मिलेगी और चुनावी तैयारियों का रास्ता साफ हो गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अंतिम प्रकाशन के बाद अब चुनाव कार्यक्रम से जुड़ी अगली प्रक्रियाएं तय की जाएंगी।
पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़

पंचायत समिति रिड़ी











