श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 जनवरी 2026
तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ को पहला मेडिकल बेड प्राप्त हुआ। यह बेड श्रद्धा की प्रतिमूर्ति, नेत्रदानी शुभीदेवी धर्मपत्नी स्व. सम्पतमल तातेड़ की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र राजकुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार व दीपक कुमार तातेड़ द्वारा भेंट किया गया।
मेडिकल बेड परिषद के नेत्रदान व ऑक्सीजन प्रभारी अशोक झाबक व तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल को सौंपा। इस अवसर पर मनोज तातेड़, राखी देवी तातेड़, रतनलाल गंग व ऋषभ तातेड़ मौजूद रहे।
तेरापंथ युवक परिषद ने तातेड़ परिवार का आभार जताया। अशोक झाबक ने बताया कि यह मेडिकल बेड जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे समाज को सीधा लाभ मिलेगा।











