Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

शहरी निकाय निर्वाचन के सभी प्रगणक जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें – शुभम शर्मा,एसडीएम

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

शहरी निकाय संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के सभी 40 वार्डों के लिए नियुक्त प्रगणकों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तहसील सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया गया।

उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी शुभम शर्मा ने प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी निकाय चुनाव एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसे सभी प्रगणक पूर्ण सजगता और जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध रूप से सम्पन्न करें। उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के वार्डों का पुनर्गठन पूर्व में किया जा चुका है तथा प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए प्रपत्र ‘ए’ भरने का कार्य किया जाना है।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स नौरतमल शर्मा (एएलएमटी) एवं श्रवण कुमार मोटसरा द्वारा प्रगणकों को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, नियमों एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। निर्वाचन शाखा से भव्य कटारिया और मुकेश झरवाल ने बिंदुवार प्रपत्रों की व्याख्या की।

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने सभी प्रगणकों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन से जुड़े इस समयबद्ध कार्य को पूरी सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ पूरा करें।

प्रशिक्षण के दौरान पंजीयन कार्य पूरब चंद, मघाराम एवं रविन्द्र करसोलिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब