श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 जनवरी 2026
केऊ पुरानी क्षेत्र में पुलिस सायरन बजाकर हुड़दंग मचाने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार वाहनों को भी जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देश पर हेड कांस्टेबल बलबीर काजला के नेतृत्व में की गई। बताया जा रहा है कि सायरन बजाकर हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जाखासर नया निवासी 25 वर्षीय रामदयाल जाट, केऊ निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मणसिंह राजपूत, 27 वर्षीय कल्याणसिंह व 23 वर्षीय रविशंकर सुथार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह इन युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस द्वारा शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।









