Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

शिक्षा और संस्कार ही उज्ज्वल भारत की नींव- ताराचंद सारस्वत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 जनवरी 2026

पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में राज्यस्तरीय मेगा पीटीएम एवं निपुण मेला समारोह 2026 का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंस (वी.सी.) के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरोज पुनियाँ, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  अशोक कुमार चुग, प्राचार्य रामचंद्र सीलू रूपा देवी स्कूल के उप-प्राचार्य मदन कडवासरा, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान सहित श्रीडूंगरगढ़ शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक सारस्वत एवं सीबीईओ द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई। इस अवसर पर विधायक सारस्वत एवं सीबीईओ ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की।

राज्यस्तरीय मेगा पीटीएम कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा सचिव, राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया, जिससे विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त होने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरणा मिली।

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया, जिसमें विधायक श्री ताराचंद सारस्वत एवं शिक्षा अधिकारी भी जुड़े। सम्पूर्ण राज्य में एक साथ सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपये की राशि के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण, परिवहन वाउचर वितरण सहित अनेक योजनाओं का सीधा लाभ विद्यार्थियों तक पहुँचाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरस्वती पूजन के पश्चात राज्यव्यापी सजीव प्रसारण एवं सहभागी संवाद संपन्न हुआ। इसके पश्चात डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से निःशुल्क साइकिल एवं परिवहन वाउचर राशि से संबंधित गतिविधियों द्वारा लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए शिक्षा में अग्रणी रहने, भारतीय संस्कारों के सम्मान तथा उज्ज्वल भारत के भविष्य के प्रति सजग एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब