Menu
69वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता: राजस्थान टीम का चयन,बीकानेर से सुभाष (दुलचासर) मघी और प्रियंका को मौका  |  श्रीडूंगरगढ़ रेवती देवी ने ग्रहण किया संथारा,साध्वियों ने करवाया प्रत्याख्यान  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  24 जनवरी 2026,शनिवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बसंत पंचमी पर मूंधड़ा परिवार ने श्रीगोपाल गौशाला दुलचासर में की गौसेवा  | 

69वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता: राजस्थान टीम का चयन,बीकानेर से सुभाष (दुलचासर) मघी और प्रियंका को मौका

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 जनवरी 2026

69 वीं राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) आगामी 30 जनवरी से 4 फरवरी तक त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में होगा। इसके लिए राजस्थान टीम का चयन शुक्रवार को दुलचासर गांव में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान किया गया।

इन दिनों दुलचासर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। चयनित टीम 28 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इसकी जानकारी देते हुए शाला प्रधानाचार्य कृष्णा जीनगर व वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक बजरंग सहारण ने बताया कि  चयन  प्रक्रिया में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले से तीन खिलाड़ियों  दुलचासर के सुभाष, लूणकरणसर की मघी खाती  और  प्रियंका का चयन किया गया है।

प्रशिक्षण शिविर में व्यवस्था बनाने के लिए तन मन से सेवा देने वाले समाजसेवी अशोक राजाराम सुथार का विद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की

19 वर्षीय छात्र वर्ग- चयनित खिलाड़ी

पवन कुमावत (डीडवाना कुचामन),राजेन्द्र,कार्तिक,सोनू सिंह रावत (अजमेर),खुर्शीद मोहम्मद, निखिल तम्बोली (झोटवाड़ा जयपुर),किशन सेन, उदय सिंह (राजसमंद)
प्रेम चंद जाखड़ (धोंद सीकर),शिवराज कंजर (मांडलगढ़ भीलवाड़ा),मक्खनलाल मीणा (दौसा),सुभाष (दुलचासर श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर)

अतिरिक्त खिलाड़ी

दिनेश जोशी (मांडलगढ़ भीलवाड़ा),विजय मीणा (उदयपुर)
गोपाल सिंह (ढेंचू फलोदी)

19 वर्षीय छात्रा वर्ग- चयनित खिलाड़ी

कृष्णा बैरवां (रैनी,अलवर),पायल मीणा,साक्षी मेहरा
तनु कंवर (कुचामन डेगाना),तनु वैष्णव,कशिश (जयपुर)
शिवानी,मोनिका कंवर,मघी खाती (लूणकरणसर बीकानेर)
प्रिय़का,संजू (अजमेर),खूश्बू धाकड़ (भीलवाड़ा)

अतिरिक्त खिलाड़ी

मनीषा (मूंडवा नागौर)
प्रमिला (बालोतरा)
नगीना (सूरजपोल उदयपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब