Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, विधार्थियों को दी कानून की विभिन्न जानकारियां, बताए साइबर अपराध से सुरक्षा के उपाय व अधिकार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 जनवरी 2026

तालुका विधिक सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले शनिवार को बेनीसर के राउमावि व बालिका लाइब्रेरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां दी गई।

एडवोकेट अनिल धायल ने नए कानूनों के बारे में जानकारी दी। धायल ने बच्चों, महिलाओं व साइबर अपराध व इनसे संबंधित कानूनों के बारे में बताया। उन्होंने बालिकाओं को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में त्वरित सुनवाई, पीड़िता की पहचान गुप्त रखने व बड़ी सजा के प्रावधानों के बारे में बताया।

लोक अदालत व विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए अनजाने लोगों को अपनी फ्रेंड लिस्ट में शामिल नहीं करने, अनजाने लिंक पर क्लिक नहीं करने व अनजान नबंर से फोन आने पर वित्तीय लेन देन की बात हो तो सतर्कता बरतने के बारे में जानकारी दी।

समिति के सचिव जगदीश चौधरी ने बाल अपराध व अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बालिकाओं ने अपने सवाल भी पूछे जिनका जवाब देते हुए समिति सदस्यों ने निराकरण किया। कार्यक्रम में एडवोकेट ओमप्रकाश मिडल, बलराम बेनीवाल, ओमप्रकाश कालवा ने भी विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब