श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जनवरी 2026
*1* मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड में पीएम मोदी ने विभिन्न समसामयिक, सामाजिक और पर्यावरण के मुद्दों पर अपने विचार रखे। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर चर्चा से अपनी बात शुरू की। इसके बाद उन्होंने स्टार्ट अप इंडिया, भजन क्लबिंग, परिवार व्यवस्था आदि विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे
*2* पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 25 जनवरी का दिन भी अहम है। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। मतदाता ही लोकतंत्र की आत्मा होता है, ‘मैं युवाओं से एक आग्रह करना चाहता हूं कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में हम सभी पर एक बड़ी जिम्मेदारी है, वह है गुणवत्ता पर जोर देने की
*3* मतदाता दिवस पर पीएम का संदेश: पहली बार वोटर बनने को उत्सव की तरह मनाएं, कहा- मतदान एक बड़ी जिम्मेदारी
*4* इन दिनों मैं सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्रेंड देख रहा हूं। लोग 2016 की अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं। मैं भी आज आपसे अपनी एक याद को साझा करना चाहता हूं। आज से 10 साल पहले हमने एक शुरुआत की। मैं जिस जर्नी की बात कर रहा हूं, वह स्टार्ट अप इंडिया की जर्नी है।’
*5* राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर खरगे बोले- चुनाव आयोग दबाव में, इसकी आजादी बचाना हमारी जिम्मेदारी
*6* मोहन भागवत ने कहा कि भारतीय परंपरा और धर्म हमें विविधता में एकता सिखाते हैं। रास्ते अलग हो सकते हैं लेकिन मंजिल एक ही है। भारतीय धर्म हमें सिखाता है कि सभी अलग-अलग रास्ते सही हैं और उनमें से कोई भी गलत नहीं है। यही सनातन, हिंदू और भारतीय धर्म है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म किसी खास पूजा पद्धति का नाम नहीं है, बल्कि यह एक साथ रहने का तरीका है।
*7* भागवत ने समझाया कि हिंदू शब्द बाद में आया लेकिन इसका सार जल (पानी), जंगल (वन) और खेती (कृषि) में निहित है। उन्होंने कहा कि वेद और उपनिषद का दर्शन प्रकृति के साथ इसी रिश्ते से पैदा हुआ है तथा अथर्ववेद में विविधता के प्रति सम्मान के विचार झलकते हैं, जहां धरती मां सभी जीवों का पालन-पोषण करती हैं और सभी भाषाओं का सम्मान किया जाता है
*8* पूर्व कांग्रेस सांसद शकील अहमद के गंभीर आरोप: कहा- राहुल वरिष्ठ नेताओं को निकालना चाहते हैं, अब पार्टी में लोकतंत्र नहीं
*9* गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल, इनमें 125 वीरता पुरस्कार शामिल; जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 45 मेडल
*10* वंदे मातरम् के संस्कृत शब्दों पर पेंटिंग्स बनी थीं, 123 साल पहले तेजेंद्र मित्रा ने कैनवास पर उकेरा; कर्तव्य पथ के बैकग्राउंड में दिखेंगी
*11* गणतंत्र दिवस के मौके पर पर दिखेगी भारत की ताकत! फ्लाईपास्ट में राफेल, सुखोई-30 होंगे शामिल,
*12* स्टालिन बोले- तमिलनाडु में हिंदी के लिए कोई जगह नहीं, इसे थोपने का हमेशा विरोध करेंगे, तमिल के लिए हमारा प्यार कभी नहीं मरेगा
*13* अविमुक्तेश्वरानंद बोले- कितने भी जुल्म कर लो, पीछे नहीं हटूंगा, कुछ लोगों ने शिविर में घुसने की कोशिश की थी, ‘योगी जिंदाबाद’ के नारे लगाए
*14* RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तेजस्वी यादव, पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला; परिवार संग पहुंचे लालू, संजय यादव भी मौजू
*15* कैंसर, हार्ट अटैक की वजह राजस्थान की जहरीली हवा, हर व्यक्ति के फेफड़ों में जा रहा आधा ग्राम जहर; जयपुर, जोधपुर, कोटा और अलवर सबसे खतरनाक
*16* बांग्लादेश में एक और हिंदू को जिंदा जलाया, दुकान में सो रहा था, बाहर से आग लगा दी; पिछले 40 दिनों में 10 हिंदुओं की हत्या
*17* NATO देशों की नाराजगी के बाद ट्रम्प ने बदला सुर, ब्रिटिश सैनिकों की तारीफ की, कहा- अफगानिस्तान में जो शहीद हुए, वे महान योद्धा
*18* कनाडाई पीएम बोले- लोग स्वदेशी सामान खरीदें, ट्रम्प की 100% टैरिफ धमकी के बाद कहा- हमारी अर्थव्यवस्था पर बाहरी खतरा
*19* जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में तापमान माइनस 7°: 1300 से ज्यादा रास्ते बंद, नेशनल हाईवे खुला; यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
*===============================*










