श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जनवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ के सभी पैदल यात्री संघ के पदाधिकारी हरिप्रसाद मूंधड़ा की अध्यक्षता में आज धूमधाम से डाक ध्वजा लेकर रवाना हुए। धोलिया रोड पर स्थित बाबा रामदेव के मंदिर से विशेष ज्योत आरती के साथ बाबा के जयकारों के साथ धुमधाम से डाक ध्वजा रवाना हुई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। संघों में वरिष्ठ सदस्य हरिप्रसाद मूंधड़ा ने बताया कि 25 जनवरी 2023 में नारायण सुनार ने डाक ध्वजा की शुरुआत कर एक नई पहल की, ये पहल कारवां बन गई और आज लगातार चौथी बार दौड़ते हुए बाबा के दरबार तक चांदी की ध्वजा लेकर संघ रवाना हुआ है। सभी संघो के सदस्यों ने मिलकर नारायण सुनार का फूलमाला व शॉल पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान सभी संघो के सदस्य मौजूद रहें। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा डाक ध्वजा में शामिल हुए । कस्बे के अनेक श्रद्धालुओं ने भी डाक ध्वजा यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।











