श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 जनवरी 2026
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा आज सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले राज्यभर के सेक्टर सुपरवाइजर्स और बीएलओ का गरिमामय सम्मान कार्यक्रम जयपुर में रखा गया जिसमें माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि,मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह विशिष्ट अतिथि और राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन विशिष्ट अतिथि रहे।श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सुपरवाईजर सीताराम गोदारा व्याख्याता राउमावि बाडेला, बीएलओ श्रवण कुमार शर्मा अध्यापक राउमावि उदरासर , रणजीत सिंह कृषि पर्यवेक्षक जोधासर, इन्द्रचन्द शारीरिक शिक्षक राउप्रावि शीतलनगर का सम्मान किया गया। इन चारों कार्मिकों ने निर्वाचन के महत्वपूर्ण कार्य में श्रेष्ठतम कार्य करके क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। श्री शुभम शर्मा उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ ने क्षेत्र के कार्मिकों के राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर शुभकामनाएं देते हुए इनके कार्य को सभी के लिए प्रेरणीय बताया।















