Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ के युवा रजनीश सैनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी,बने RGPRS राजस्थान के स्टेट कॉर्डिनेटर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन( आरजीपीआरएस) राजस्थान में श्रीडूंगरगढ़ के युवा रजनीश सैनी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

संगठन की नियुक्ति समिति एवं प्रभारी की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पंवार व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा  के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी.बी. यादव ने युवा रजनीश सैनी को आरजीपीआरएस का स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।

सैनी की नियुक्ति दो वर्ष या आगामी नियुक्ति तक प्रभावी रहेगी। रजनीश सैनी की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है।

क्षेत्र के कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने सैनी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सैनी संगठन की आचार संहिता का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए जमीनी स्तर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में पूर्ण समर्पण एवं रचनात्मक कार्यों के साथ योगदान देंगे।

सैनी की नियुक्ति पर विक्रमसिंह राठौड़, मूलचंद स्वामी, प्रकाश दुसाद सहित क्षेत्र के नेताओ ने सैनी की नियुक्ति पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब