Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

मालू भवन में हुआ आयोजन, परिवार व संस्थाओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में सोमवार को संथारा साधिका स्वर्गीय रेवती देवी बैद की स्मृति सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री, डॉ. साध्वी परमप्रभा एवं शासनश्री कुंथुश्री के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

सभा में परिवार की ओर से सुपुत्र अशोक बैद, पौत्र कार्तिक बैद, पौत्री प्रज्ञा नाहटा, महेंद्र मालू एवं दोहिती साक्षी दूगड़ ने अपने भाव व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विभिन्न संस्थाओं की ओर से सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा, सहमंत्री सुमित बरडिया, नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक, किशोर मंडल से विशाल बोथरा, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी एवं ओसवाल पंचायत से अक्षत पुगलिया ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साध्वी वृंद ने दिवंगत आत्मा के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पारिवारिकजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला संयोजक के. एल. जैन ने किया।

इस अवसर पर माताजी की पुण्य स्मृति में परिवार की ओर से अशोक बैद ने तेरापंथी सभा को ₹11 हजार, महिला मंडल को ₹5 हजार, अणुव्रत समिति को ₹3100, तेरापंथ युवक परिषद को 5 लीटर का ऑक्सीजन सिलेंडर तथा ओसवाल पंचायत को स्टील की बैकुंठी देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब