Menu
29 मार्च 2026,रविवार,कामदा एकादशी व्रत आज देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गोभक्त ने की गौसेवा  |  भाजपा के मोमासर मंडल का प्रशिक्षण आडसर में संपन्न  |  दशरथ सिंह शेखावत ने कोटासर की श्री करणी गौशाला में किया भंडारा  |  भीषण आग से किसान की ढाणी खाक,घरेलू सामान जलकर नष्ट,एक गौवंश की मौत अन्य पशु भी झुलसे  | 

राउमावि सातलेरा में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया,गूँजे मां भारती के जयकारे दानदाताओं किया सहयोग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

आज क्षेत्र की राउमावि सातलेरा में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विद्यालय के मीडिया प्रभारी किशन गोपाल प्रजापत ने समाचारगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानाचार्य नौरत मल शर्मा और जैसलसर ग्राम पंचायत प्रशासक रामप्यारी देवी ने ध्वजारोहण किया।

मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके तथा क्षेत्र के अमर शहीदों कैप्टन चन्द्र चौधरी,अमर शहीद हेतराम गोदारा और अमर शहीद लांसनायक राकेश चोटिया की शहादत को नमन करके और संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर जी को पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यापिका सुमन के नेतृत्व में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। पुष्पा पीटीआई के नेतृत्व में बच्चों ने शारीरिक व्यायाम पीटी का लयबद्ध प्रदर्शन किया।

प्रशासक रामप्यारी देवी के करकमलों से कार्यक्रम में सहभागी विद्यार्थियों को पेन,पेंसिल, कॉपी आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।गिरधारी लाल जाखड़, भीखराज जाखड़ और नंदलाल शर्मा, तीनों की तरफ से संयुक्त रूप से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को शुद्ध देशी घी के लड्डू प्रसाद वितरण किया गया।

विद्यालय विकास हेतु घोषणाएं

ओम राणावत की ओर से विद्यालय को रंगीन प्रिंटर देने, मानाराम मेहरा की ओर से कार्यालय हेतु कुर्सियां देने और भागीरथ तावणियां ने एक पंखे की घोषणा की।कार्यक्रम हेतु ग्रामीणों की तरफ से 13100/- का कुल जनसहयोग किया गया।नुजल इस्लाम काजी ने शानदार मंच संयोजन किया।विद्यालय स्टाफ लल्लूराम मीणा,अमरचंद, वन्दना, सुमम,अनुराधा और किशनगोपाल प्रजापत का कार्यक्रम में सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब