Menu
डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्रा, कविता और मोनिका ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल  | 

गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया स्कूल मुख्यद्वार का लोकार्पण एवं भामाशाह का सम्मान

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026 (बिग्गा संवाददाता ओमप्रकाश सारस्वत )

ग्राम बिग्गा में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समारोह में ध्वजारोहण ग्राम पंचायत प्रशासक जसवीर सारण एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रशासक जसवीर सारण, लक्ष्मीनारायण सेवग,जीडी तावणिया,सुरेन्द्र सारण थे।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवम परेड कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच का संचालन व्याख्याता लिछमणदास स्वामी ने किया।नेहरू युवा मंडल द्वारा 10 वीं 12 वीं में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

इसी प्रकार ग्राम बिग्गा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन में भी गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण ग्राम प्रशासक जसवीर सारण एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया,जसनाथ आश्रम महंत प्रेमनाथ परमहंस ने किया।इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा देशभक्ति की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

इस अवसर पर भामाशाह किशनाराम दानोदिया सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी एवं वार्डपंच द्वारा धर्मपत्नी स्व. तीजा देवी की पुण्य स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय का नव निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। नव निर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण ग्राम प्रशासक जसवीर सारण पीईओ एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पूनिया, जसनाथ आश्रम महंत प्रेमनाथ परमहंस ने फीता काटकर किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीईओ बिग्गा,ग्राम प्रशासक द्वारा भामाशाह किशनाराम दानोदिया का प्रशस्तिपत्र साफा,शॉल द्वारा सम्मान किया गया।

इस दौरान स्टेशन अधीक्षक मुनेशकुमार मीणा, रामदयाल पटवारी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य जगदीशप्रसाद मेघवाल,किशनाराम दानोदिया,रेलवे गैंग जमादार मनीराम,ओमप्रकाश रोलन,जगदीशप्रसाद तावणिया, मंगलचंद,भागीरथ दानोदिया,जगदीशप्रसाद सोडा,अमरचंद, पवनकुमार लुहार,कृषि पर्यवेक्षक राजूराम मेघवाल, बहुजन समाजवादी पार्टी उत्तरप्रदेश कॉर्डिनेटर चम्पालाल तुनगारिया गिरधारी बावरी,रामेश्वरलाल नायक,बाबूलाल भाटी,मालाराम सारण,अब्दुल गफार,लालचन्द तावणिया किशन दर्जी, दिनेश दर्जी,घनश्याम शर्मा,रणजीत सिंह मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका विनोदकुमारी, बजरंगलाल प्रजापत,जगदीशप्रसाद दानोदिया ने किया।संस्था प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

राप्रावि रेलवे स्टेशन, बिग्गा में भामाशाह किशनाराम दानोदिया का प्रशस्तिपत्र देकर सम्मान
ग्राम बिग्गा के राप्रावि रेलवे स्टेशन, बिग्गा में नव निर्मित मुख्य द्वार का फीता काटकर लोकार्पण
राप्रावि रेलवे स्टेशन, बिग्गा में झंडारोहण करते मुख्य अतिथि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब