श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026
कोटासर गांव भोमिया जी दादोसा महाराज के मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस पर कथावाचक राकेश भाई पारीक ने भगवान कृष्ण के 25 वर्ष तक की लीलाओं का संक्षिप्त और विस्तार से वर्णन किया आज छठे दिन कथा में भगवान की माखन चोरी की लीला, गाय चराने की लीला सहित रासलीला का विस्तार से वर्णन किया इसके साथ ही सांसारिक कुरीतियां बढ़ रही है त्यों-त्यों हमारे समाज में उपद्रव उत्पन्न हो रहे हैं।

उनसे भी अवगत कराया भगवान कृष्ण 11 वर्ष तक अपनी मां यशोदा के पास रहे और बारहवें वर्ष में मथुरा जाकर अत्याचारी कंस को मार कर धर्म की स्थापना की यह भगवान की प्रतिज्ञा है जब-जब पृथ्वी पर अधर्म अन्याय होता है तो धर्म की स्थापना करने के लिए भगवान आते हैं इस वचन को सार्थक किया कल भागवत कथा का समापन होगा आज की कथा में दूर-दराज से श्रोता पधारे।

दुलचासर से उप सरपंच श्याम सुंदर ओझा, भागीरथ ओझा, लालदास साध, करणी सिंह पड़िहार, गोविंद सिंह पड़िहार, दुसाररणा से पूर्व सरपंच भंवरलाल गोदारा, तोलाराम गोदारा, भगवानाराम जी सोनी पटवारी आदि जिनका व्यास पीठ से विशेष दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मान किया गया अगर सिंह जी पड़िहार ने बताया कल सातवें दिन कथा का समापन होगा और पूर्णाहुति के समय यज्ञ भी होगा कल कोलायत के दसनाम आश्रम के महंत श्री स्वामी सत्यानंद गिरी जी महाराज का होगा शुभ आगमन कथा के दौरान दिव्य प्रवचन देकर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।











