श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में तोलाराम सुपुत्र मोडाराम सुथार नागल निवासी दुलचासर अपने पोते दीक्षित के साथ गौशाला में पधारध कर गौसेवा की इस अवसर पर गौशाला की गौमाताओं को पौष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा कर अपने हाथों से भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि सुथार नागल परिवार ने लापसी सामग्री गेहूं बाट 65 किलो गुड़ एक पेटी, 5 किलो सरसों तेल गौशाला में समर्पित कर लापसी बनवाकर भोग लगाया। गौशाला कमेटी ने सुथार परिवार का दुपट्टा पहनाकर स्वागत आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।











