Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

विधायक ताराचंद सारस्वत ने शेरुणा व नारसीसर में किया नवीन ट्यूबवेल का उद्घाटन, पेयजल समस्या का हुआ समाधान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 जनवरी 2026

गांव शेरुणा एवं नारसीसर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान करते हुए क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने दोनों गांवों में नवीन ट्यूबवेल का उद्घाटन किया।  विधायक सारस्वत ने अपने कर-कमलों से स्विच ऑन कर ट्यूबवेल का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए विधायक सारस्वत का गर्मजोशी व उत्साह के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्राम शेरुणा में सरपंच प्रतिनिधि भरत सिंह राठौड़, उपसरपंच भागुनाथ सिद्ध, रणवीर सिंह एवं गौरीशंकर स्वामी ने विधायक का स्वागत किया, जबकि नारसीसर में तेजू सिंह, श्रवण सिंह एवं विष्णु शर्मा द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी जनहित से जुड़े अनेक विकास कार्य प्रगति पर हैं और आगे भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जगदीश पारीक, महेश राजोतिया, सुरेंद्र स्वामी, भवानी प्रकाश तावनिया, गोपी मेघवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन ट्यूबवेल के शुरू होने से अब पेयजल समस्या से राहत मिलेगी और ग्रामीण जीवन अधिक सुगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब