Menu
29 मार्च 2026,रविवार,कामदा एकादशी व्रत आज देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गोभक्त ने की गौसेवा  |  भाजपा के मोमासर मंडल का प्रशिक्षण आडसर में संपन्न  |  दशरथ सिंह शेखावत ने कोटासर की श्री करणी गौशाला में किया भंडारा  |  भीषण आग से किसान की ढाणी खाक,घरेलू सामान जलकर नष्ट,एक गौवंश की मौत अन्य पशु भी झुलसे  | 

श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान सातलेरा में धूमधाम से संपन्न हुआ 77 वां गणतंत्र महोत्सव, विद्यार्थियों ने दी रंगा-रंग प्रस्तुतियां ,प्रतिभाओं का किया सम्मान

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 जनवरी 2026

श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान सातलेरा में सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर   सामाजिक कार्यकर्ता फुसाराम तावनियां व संस्था प्रधान चुन्नीलाल जाखड़ ने ध्वजारोहण  किया।इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। जिसने सबका  मन मोह लिया। श्री बिग्गाजी शिक्षण संस्थान के पूर्व छात्र  विजयपाल पुत्र रतनलाल तावनियां का भारतीय सेना में चयन होने पर विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प वर्षा के साथ माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा में टॉप रहने वाले एवं भारतीय ज्ञान परीक्षा में अव्वल रहने वाले विधार्थियों का भी  सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने विद्यालय के बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए जन सहयोग किया ।मंच का संचालन मास्टर सहीराम जाखड़ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब