Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

युवा प्रतिभा:  क्षेत्र के 15 वर्षीय युवा ‘काका भतीजा कॉमेडी’ ने उम्र को नहीं बनने दिया फासलो को बाधा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 जनवरी 2026

आज के डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया पर कॉमेडी का दौर चल रहा है, वहीं क्षेत्र के गांव रीड़ी के एक 15 वर्षीय युवा कलाकार अपनी मासूमियत और हास्य से सबका दिल जीत रहा है। “काका भतीजा कॉमेडी” के नाम से मशहूर यह प्रतिभाशाली युवा देवीलाल  मात्र किशोरावस्था में पहुंचते ही कॉमेडी के क्षेत्र में अपना भविष्य तलाश रहा है।उम्र के छोटेपन को अपनी ताकत बनाकर यह युवा कॉमेडियन राजस्थानी/मारवाड़ी अंदाज में “काका-भतीजा”  वाली मजेदार स्थितियों को पेश करता है। उसके वीडियो और स्क्रिप्ट में रोजमर्रा की जिंदगी, परिवार, रिश्ते और देसी मस्ती को इतने शानदार तरीके से दिखाया जाता है कि दर्शक हंस-हंस कर लोट-पोट हो जाते हैं। वह अपनी उम्र के बावजूद टाइमिंग, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी में इतनी परिपक्वता दिखाता है कि बड़े-बड़े कॉमेडियन भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते।
काका भतीजा कॉमेडी” का कहना है कि वह बचपन से ही लोगों को हंसाना पसंद करता है। स्कूल के बाद का समय वह नए-नए आइडिया सोचने, स्क्रिप्ट लिखने और वीडियो बनाने में लगाता है। उसकी मेहनत और लगन देखकर लगता है कि वह न सिर्फ हंसी बिखेर रहा है, बल्कि यह भी साबित कर रहा है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती। ऐसे युवा जो समाज में सकारात्मकता और हास्य फैला रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। “काका भतीजा कॉमेडी” जैसी प्रतिभाएं हमें याद दिलाती हैं कि सच्ची प्रतिभा उम्र से परे होती है। हम आशा करते हैं कि जल्द ही यह युवा बड़ा मंच हासिल करेगा और देश-विदेश में अपनी हंसी की मिसाल कायम करेगा। क्षेत्रवासियों ने  इस युवा कॉमेडियन को ढेर सारी शुभकामनाएं दी कि  आगे बढ़ो, हंसते रहो और सभी को हंसाते रहो! युवा के  काका भतीजा कॉमेडी” के नाम से मशहूर यूट्यूब ,इंस्टाग्राम, फेसबुक पेज पर उनका साथ काका देवीलाल भतीजा रुकमानंद,आशीष विष्णु पवन साथ निभा रहे है। युवाओं से क्षेत्रवासियों से उनके चैनल को सब्सक्राइब लाइक कमेंट करने की अपील है। युवाओं ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग व प्यार  से वे आगे बढ़ सकते है।

➡️YOUTUBE • kaka.bhatije.comedy
➡️INSTAGRAM • kaka.bhatija_comedy
➡️FACEBOOK • काका भतीजा कॉमेडी

आप स्केनर से भी जॉइन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब