Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पोक्सो एक्ट व कठोर कार्यवाही की मांग, हिंदू क्रांति सेना ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ एक 8 वर्षीय  मासूम बच्ची के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर क्षेत्र में गहरा आक्रोश फैल गया है। सामाजिक संगठन हिंदू क्रांति सेना ने इस घटना को गंभीर अपराध बताते हुए सीओ निकेत पारीक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि मामले की जांच POCSO एक्ट के तहत करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी देखी जा रही है और समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।हिंदू क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में एक लगभग 8 वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध होने की सूचना मिली है। ज्ञापन में इस घटना को अमानवीय और समाज को झकझोर देने वाली घटना बताया गया है। संगठन का कहना है कि इस प्रकार के अपराधों पर यदि तुरंत और कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले बढ़ सकते हैं। पदाधिकारीयो ने ज्ञापन सौंपते हुए सीओ ने मांग की  आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की जाए हिंदू क्रांति सेना के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नही की गई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से कानून के तहत तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। ज्ञापन के दौरान सतीश सारस्वत, आनंद जोशी, श्याम गिरी, शौकीन विशाल, दीपक हिंदू, रमाकांत झंवर, पवन प्रजापत, बनवारी पारीक मनीष, मुरारी अशोक गिरी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब