श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 जनवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे पर घुमचक्कर पर सर्विस रोड़ पर दुकानों के आगे रेलिंग लगाकर रस्ता बंद कर देने का विरोध व्यापारियों ने किया है। घूमचक्कर मोटर पार्टस मिस्त्री युनीयन के अध्यक्ष गजानंद बोहरा ने बताया कि गुरूवार को व्यापारियों ने सामूहिक रूप से उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया है एवं घूमचक्कर से तहसील कार्यालय के बीच सर्विस रोड पर खोलने की मांग की है। बोहरा ने बताया कि तहसील कार्यालय के बीच में सर्विस रोड़ पर आने-जाने का रास्ता लोहे की रेलिंग लगाकर बंद कर दिया गया है जिसके कारण ग्राहकों को दुकानों, प्रतिष्ठानों में आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घूमचक्कर से सर्विस रोड पर प्रेवश के पश्चात वापिस हाईवे पर आने का रास्ता तहसीय कार्यालय के पास खुलता है। जो कि काफी दुर हो जाता है। इसलिए घूमचक्कर से तहसील कार्यालय के मध्य हाईवे के दोनों तरफ एक-एक छोटा रास्ता लोहे की रेलिंग हटाकर खोलने की सख्त आवश्यकता है ताकि आमजन दुकानों व प्रतिष्ठानों में आसानी से आवाजाही कर सके। इस दौरान डॉ अनिल,गजानंद बोहरा,गिरधारी जोशी,मनोज मोरवानी
राजू खां,जगदीश प्रसाद सिखवाल,गोपाल राम देव नाथ बाना,राधे श्याम,किशन कुमार,सुरेंद्र,योगेश्वर पुरोहित,जितेंद्र
अरुण,मुखराम,जतन सिंह राजपुरोहित,तेजू राज पुरोहित
मनोज डागा,अर्जुन राजेश दतवानी,रमेश सहित अनेक व्यापरी मौजूद रहे।











