Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

कोटासर श्री करणी गौशाला में संतो के सान्निध्य में मनाया भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह,श्रद्धालुओं ने की गौसेवा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 जनवरी 2026

गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में संतो के सान्निध्य में सत्संग आयोजन के साथ श्रीविश्वकर्मा जयंती समारोह मनाया गया। गौशाला परिसर में पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान विश्वकर्मा का विशेष पूजा संपन्न करवाया। इस अवसर पर दुलचासर के संत जयमल दास जी महाराज की पावन भूमि से महंत त्रिलोक दास जी महाराज, श्रीमद् भागवत कथा के कथा व्यास चैतन्य कृष्ण दास जी बृजवासी, साध्वी रतन दास सत्संग में शामिल हुए।

गौशाला कमेटी एवं ग्राम वासियों ने संतो का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सभी संतो ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित कर जयंती समारोह मनाया। संत गणेशाराम दुलचासर के ओम प्रकाश जाजड़ा, धर्मेंद्र स्वामी श्री भगवान नाई, हनुमान दास, पत्रिका संवाददाता रामकिशन महिया, कोलायत से सत्यनारायण पंचारिया भी शामिल हुए।

सत्संग में महंत त्रिलोकदास महाराज साध्वी  रतनदास, संत गणेशाराम ने अपने भजनों के प्रस्तुतियां दी। हरि नाम संकीर्तन के साथ दिव्य सत्संग के दौरान गौ सेवा राशि भी समर्पित की सामूहिक रूप से गुड़ का पावन भोग लगाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया पधारे हुए संतों ने गौ सेवा हेतु राशि समर्पित करते हुए ₹3100 चैतन्यकृष्ण दास महाराज बृजवासी,₹1100 में त्रिलोक दास जी महाराज,₹1100 साध्वी रतनदास,₹500 सत्यनारायण पंचारिया,₹500 केसरा राम जी जाखड़ बागोरिया जोधपुर,₹500 रूपाराम जी रामसर ने राशि समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

गौशाला कमेटी ने सभी संतों का दुप्पटा पहनाकर गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट सम्मान किया गया।  गौशाला कमेटी के मालाराम सारण, ओम सिंह भाटी, अमर सिंह पड़िहार,किशोर सिंह रूपावत, मदन सिंह चौहान, हरि सिंह चौहान, मदनलाल जोशी, मालचंद जोशी, शिव सिंह रूपावत, माल सिंह राठौड़ ,हरिदास स्वामी, मूलाराम सारण, मालचंद जोशी सहित सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। ग्रामवासियों ने जयंती समारोह में शामिल होने के लिए  आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब