श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 जनवरी 2026
शनिवार को श्रीविश्वकर्मा समाज द्वारा स्टेशन रोड पर स्थित श्रीविश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। पांच यजमानों ने सपत्नी हवन पूजन संपन्न करवाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भगवान विश्वकर्मा सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई। इसके ततपश्चात चित्रकला, मेहंदी, केरम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिताओं में विजेताओं सहित समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 से स्नातक तक में प्रथम स्थान पर अनिल लेखराव रहें वहीं द्वितीय स्थान पर पल्लवी लेखराव व तृतीय पर सोनू सिलक रहीं। कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान पर अन्नपूर्णा बरड़वा, द्वितीय स्थान पर सरस्वती लदरेचा रही। कक्षा 1 से 5 वर्ग में प्रथम स्थान पर जनक बरड़वा द्वितीय स्थान पर साक्षी लेखराव रही। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी सलूण, द्वितीय स्थान पर पल्लवी लेखराव व तृतीय स्थान पर प्रियांशी राजोतिया रही। केरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्जुन धनेरवा, द्वितीय स्थान पर अशोक लेखराव, तृतीय स्थान पर विशाल मायल रहें। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रोहित सलूण, द्वितीय स्थान पर कृष्ण सलूण व तृतीय स्थान पर पिंकी बरड़वा रही। वहीं कक्षा 10वीं व 12वीं में 75 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

समिति अध्यक्ष परमेश्वर लाल भद्रेचा ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। मंत्री राजेन्द्र मिशण एवं कोषाध्यक्ष बजरंग भद्रेचा ने समिति के विकास एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीविश्वकर्मा नवयुवक मंडल के सदस्यों सहित पूनम चंद लेखराव, घनश्याम लेखराव, सुशील खोखा, शशिकांत राजोतिया, भीखाराम मांडण, जितेंद्र बरड़वा, फतेह सिंह जांगिड़, लोकेश जांगिड़, राज भद्रेचा, पूनमचंद किंजा, जितेंद्र भद्रेचा, ओमप्रकाश चुहिल एवं बनवारी धनेरवा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत मे महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। श्रीविश्वकर्मा जयंती का यह कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्स साथ संपन्न हुआ।




















