Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में दूरदर्शी और समावेशी बजट: रामगोपाल सुथार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 फरवरी 2026

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक दूरदर्शी और समावेशी बजट है।
इस बजट में कौशल विकास को रोजगार सृजन से जोड़ते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष बल दिया गया है, जो समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

बजट में पर्यटन जैसे रोजगार-सक्षम क्षेत्रों के विकास के साथ युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की योजनाओं का प्रावधान किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं एवं श्रमिक वर्ग को कौशल से जोड़कर उन्हें उद्यमिता की ओर प्रेरित करना इस बजट की प्रमुख विशेषता है।

ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमों को सशक्त बनाने की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। वहीं, दिव्यांगजनों के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करता है।
शिक्षा के क्षेत्र में प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना का प्रावधान बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भविष्य की कुशल मानव संसाधन तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब