श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 फ़रवरी 2026
श्री करणी गौशाला कोटासर में माघ पूर्णिमा के पुण्य के पर्व पर रामेश्वर लाल भूतड़ा निवासी भाप ने वहीं गणेशमल राठी निवासी गुवाहाटी ने एक कढ़ाई खल, मूंग,चुरी निर्मित भंडारा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। वहीं बीकानेर से पधारी हुई बहनों ने गुप्त दान कर गौ सेवा की। गांव कोटासर के व्योवृद्ध पंडित बिरजाराम जोशी के सुपुत्र मालचंद जोशी एवं बाबूलाल जोशी ने अपनी स्वर्गीय माता जी रूखमणी देवी की पुण्यतिथि पर गौ माताओं को खल चूरी का भंडारा समर्पित कर आत्म शांति की कामना की गौशाला कमेटी ने सभी दानदाता परिवार को दुप्पटा पहनाकर सम्मानित कर आभार जताया।













