Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

कक्षा 5 के नन्हें बच्चों का परीक्षा केंद्र बदले जाने पर स्कूल संचालकों ने जताई चिंता,सौंपा ज्ञापन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़।प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग,बीकानेर द्वारा आयोजित स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) परीक्षा 2026 में ऐंन वक्त पर कुछ निजी विद्यालयों के परीक्षा केंद्र बदले जाने को लेकर विद्यालय संचालकों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि केंद्र दूर होने से विद्यार्थियों की आवाजाही को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।

कस्बे के निजी विद्यालयों संचालकों ने मंगलवार को इस संबंध मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) को ज्ञापन सौंपा।  पूर्व वर्षों में कक्षा 5 के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र उनके विद्यालयों के आसपास स्थित सरकारी स्कूलों में ही रखे जाते रहे हैं, जिससे बच्चों को केंद्र तक पहुंचने में सुविधा रहती थी।

परन्तु इस वर्ष इन विद्यार्थियों का परीक्षा केन्द्र उनके स्कूल से लगभग तीन किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राज मार्ग 11 के जयपुर रोड़ स्थित राजकीय कन्हैयालाल सिखवाल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कर दिया गया है। राष्ट्रीय राज मार्ग पर दिनभर भारी संख्या में वाहनों का अवागमन रहता है।यह परीक्षा केन्द्र एक ओर काफी दूर है वहीं पैदल जाने वाले विद्यार्थियों के दुर्घटनाग्रस्त होने का पूर्ण अंदेशा है।

ज्ञापन सौपने वालो में इस संदर्भ में कस्बे की सूर्या पब्लिक स्कूल के निदेशक मूलचंद स्वामी,सुमित शिक्षण संस्थान के रामनिवास धायल,सन साइन पब्लिक स्कूल के राकेश व्यास,ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के दुर्गाप्रसाद पालीवाल दयानंद पब्लिक स्कूल के विनोद बेनीवाल एवं गीता देवी पब्लिक स्कूल के धीरज माटोलिया शामिल रहे।

 

विद्यालय संचालको ने  परीक्षा केंद्रो को  यथावत रखने की मांग की है।स्कूल संचालकों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा केन्द्र यथावत नहीं करने एवं विद्यार्थियों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर स्थानीय शिक्षा विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब