Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

फिल्मी अंदाज में चोरी: रस्सी के सहारे अंदर घुसे चोर, लाखो के गहने और नगदी पार

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में चोरों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं। वारदात की खबर फैलने पर हर किसी का दिल बैठ गया है। गांव इंदपालसर, हथाना रोड पर स्थित रामचंद्र पुत्र शेरदास स्वामी की ढाणी में चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात चोर खेत में बने चारागृह की छत पर चढ़े, वहां से घर की छत पर पहुंचे और लोहे का जाल हटाकर रस्सी के सहारे आंगन में उतरे। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और नगदी समेट ली। चोर कमरे में रखी संदूक और अटैचियों को पूरी तरह खंगालकर कीमती सामान लेकर उसी रास्ते से फरार हो गए।

परिवार को भारी नुकसान
बताया गया कि रामचंद्र स्वामी वर्तमान में सूरत में रहते हैं। घर में उनके छोटे भाई की पत्नी और बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, जबकि पास बने दूसरे मकान में पिता और भाई मौजूद थे। किसी को भनक तक नहीं लगी और चोर मेहनत की कमाई से जुटाए गए महिलाओं के सभी गहने ले जाने में सफल हो गए।

चोरी गए सामान में— दो बोरिया, दो रखड़ी सेट, एक टूस्सी, हार सेट, कान के झूमके, एक मंगलसूत्र, कान के लूंग (5 जोड़ी), बच्चों की बालियां (2 जोड़ी), सोने की अंगूठी, चांदी की पायलें (4–5 जोड़ी), चांदी के 8 सिक्के, चांदी की चेन, करीब 250 ग्राम पुरानी/टूटी-फूटी चांदी, लगभग 2,000 रुपये नगद शामिल हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश, गश्त बढ़ाने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरियां हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और पुलिस गश्त बढ़ाने, चोरों को पकड़ने व चोरी का सामान बरामद करने की मांग की। चोरों की इस करतूत से पीड़ित परिवार सदमे में है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब