श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 फरवरी 2026
गांव रीड़ी में गुरूवार को वीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। रीड़ी में कार्यकर्ता उत्साह के साथ सम्मेलन की व्यापक तैयारियों में जुटे है। सम्मेलन को लेकर मन्दिर प्रांगण में समिति की बैठक आयोजित की गई। बुधवार रात मंदिर प्रांगण में सदस्यों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
समिति के हुकुम नाथ सिद्ध से सर्व हिंदू समाज द्वारा सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। उन्होंने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए गांव के सभी मुख्य मंदिरों में भगवा पताकाओं से सजावट की गई है। समिति के रामचंद्र भार्गव ने बताया कि कल दोपहर 12 बजे बिग्गाजी मंदिर से वाहन रैली निकाली जाएगी, जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर संपन्न होगी। मंदिर प्रांगण में 2 बजे संतों के सान्निध्य में सम्मेलन शुरू होगा। रैली व सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे










