श्रीडूंगरगढ़ टुडे
आड़सर बास बस्ती में रविवार, 8 फरवरी को हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा सम्मेलन को लेकर सर्व समाज के लोगों द्वारा जोर शोर तैयारियां की जा रही है। बुधवार शाम को मूंधड़ा मंदिर में सम्मेलन के बैनर का विमोचन किया गया। प्रसिद्ध कथावाचक संतोष सागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित सम्मेलन में दोपहर 2 बजे श्यामजी मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में मंगल वस्त्र पहन कर बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल होगी। कलश यात्रा के आगे डीजे व भगवा ध्वज लिए वाहन रैली होगी। यात्रा सम्मेलन स्थल माहेश्वरी सेवा सदन पहुंच कर पूर्ण होगी। सम्मेलन के प्रचार प्रसार के लिए सभी वार्डों की टोलियां बनाई गई है। कार्यकर्ताओं को वार्डों में संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।











