श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फरवरी 2026
राउमावि सातलेरा में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह गरिमामय व भावुक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य बबीता बिश्नोई और व्याख्याता नौरत मल सारस्वत ने माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यालय प्रबन्धन द्वारा कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को तिलक लगा कर, मुँह मीठा करवाकर और पारितोषिक देकर आशीर्वाद प्रदान किया गया। प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त और चरित्रवान बनने के लिए प्रेरित किया। नौरत मल सारस्वत ने तनावमुक्त होकर लगन, परिश्रम से लक्ष्य प्राप्त करने और तन्मयता से परीक्षा तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
अमरचंद एंव अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अध्यापिका सुमन कुमारी ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की उपादेयता बताई।

पुष्पा पीटीआई ने विद्यार्थी जीवन में सत्संगति का महत्व बताया।अध्यापिका वंदना ने परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट के बारे में बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन नुजल काजी ने किया।

इस अवसर पर कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर राशि 12500/- बारह हजार पांच सौ रुपए की लागत से विद्यालय को आठ लॉकर वाली एक अलमारी भेँट की।इस कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा की गई।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय स्टॉफ अनुराधा, किशन गोपाल बीकानेरी सहित समस्त शाला स्टॉफ का सराहनीय सहयोग रहा।










