Menu
डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्रा, कविता और मोनिका ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल  | 

8 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन वार्ड 29 में किया जनसंपर्क  बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

Post BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 फरवरी 2026

कस्बे में 8 तारीख को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ जोर शोर से शुरु हो गई हैं। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 29 स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर परिसर में हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पार्षद भरत सुथार ने बताया कि बैठक में सम्मेलन के उद्देश्य और उसकी सामाजिक उपयोगिता पर चर्चा करते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन समाज को एकजुट करने और विचार-विमर्श का सशक्त माध्यम बनते हैं।

इस अवसर पर पार्षद भरत सुथार सहित हड़मान नाई, तिलोकचंद हिरावत, मोहन जाखड़, रमेश भोजक, मांगीलाल सारस्वत, श्रवण पुजारी, सीताराम सुथार, लीलाधर सुथार, पवन नाई, दामोदर प्रजापत, गोविंद, रवि, पियूष व पुनित शर्मा सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान हिंदू समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कर सम्मेलन को  सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब