Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 फरवरी 2026

1 परीक्षा पे चर्चा- बच्‍चों ने पीएम को गिफ्ट की चाय, मोदी बोले- टीचर से एक कदम आगे रहो; इस बार पार्टिसिपेशन 6.76 करोड़ से ज्यादा

2 इस सवाल पर परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों की पहली प्राथमिकता बोर्ड परीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा आपके शैक्षणिक जीवन की नींव होती है, इसलिए इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए

3 काम से जुड़े कौशल पर पीएम मोदी ने कहा कि सिर्फ किताबें पढ़ना काफी नहीं होता। बड़ों से सीखना, हर दिन कुछ नया सीखना और नई तकनीक को समझना भी जरूरी है। उम्र चाहे जो भी हो, सीखते रहना बहुत जरूरी है।

4 नारेबाजी के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थगित, केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे; राहुल ने उन्हें गद्दार कहा था

5 मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के विरोध में हिंसा भड़की, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को बैरक में धकेलने की कोशिश की; टायर जलाए, पत्थरबाजी की

6 लोकसभा: ‘सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका’, स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

7 पीएम के भाषण पर कांग्रेस ने घेरा,राहुल गांधी ने कसा तंज; खरगे बोले-97 मिनट में कोई ठोस बात नहीं

8 एनसीपी के विलय पर थम नहीं रहे कयास, भतीजे रोहित पवार का दावा- सुनेत्रा काकी 9 फरवरी के बाद करेंगी बात

9 भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतडी में बैतडी से बजांग जा रही बरात की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 13 बरातियों की मौत हो गई, जबकि 34 घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

10 रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा, RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

11 चांदी दो दिन में ₹41 हजार सस्ती, कीमत ₹2.41 लाख/किलो, सोना ₹1000 कम होकर 1.51 लाख पर आया, दो दिन में ₹6,669 गिरा

12 सेंसेक्स 266 अंक चढ़कर 83,580 के स्तर पर बंद, निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी रही, FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा 2% चढ़ा

13 वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंद पर 175 रन बनाए, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल- इंग्लैंड के खिलाफ 43 ओवर में भारत 336/5

14 वैभव अंडर-19 विश्व कप में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह बस ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजचुक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए, जिन्होंने इसी विश्व कप में 51 गेंद पर शतक जड़ा था

15 पाकिस्तान: इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला; 15 लोगों की मौत, 80 घायल
===========================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब