Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  | 

ग्राम उत्थान शिविर:मुनीराम और सीताराम को मिली राहत,मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर मिली 2 लाख पच्चीस हजार रुपए की सब्सिडी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे  6 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित किए जा रहे ग्राम उत्थान शिविरों में ग्रामीणों को राहतभरी खुशियां मिल रही हैं। कृषि सहित विभिन्न योजनाओं का हाथों हाथ लाभ पाकर किसान प्रसन्नचित हैं।

श्रीडूंगरगढ़ के गिरदावर सर्किल आडसर में शुक्रवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में भी ऐसा दृश्य देखने को मिला, जब शिविर में आए प्रगतिशील किसान मुनीराम मेघवाल और सीताराम मेघवाल को कृषि यंत्र पर प्राप्त अनुदान प्राप्त होने पर उनके चेहरे पर संतोष का भाव दिखा।

मुनीराम व सीताराम को राज्य सरकार की ‘कृषि यंत्र योजना’ के तहत मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर 2.25-2.25 लाख रुपए के अनुदान की राशि मिली। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

मुनीराम व सीताराम ने कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कृषि यंत्र योजना के तहत मल्टी क्राप थ्रेसर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेत व ट्रेक्टर का प्री वेरिफिकेशन हुआ और कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई।

प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने पंजीकृत अनुबंधित कृषि यंत्र विक्रेता से मल्टी क्राप थ्रेसर खरीद की। विभागीय अधिकारियों द्वारा सत्यापन पश्चात वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली।

सहायक निदेशक (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि उन्नत कषि यंत्रों के उपयोग से समय व श्रम की बचत होती है। कृषि यंत्र खरीदने पर सामान्य कृषकों को मूल्य का अधिकतम 40 प्रतिशत तक अनुदान देय है। वहीं लघु, सीमांत, महिला, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानों को मूल्य का 50% तक अनुदान देय है।

ग्राम उत्थान शिविर में सहायक कृषि अधिकारी श्रीराम जाखड, कृषि पर्यवेक्षक अरविंद माली व बनवारी लाल सैनी सहित प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब