Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 फरवरी 2026

टैरिफ हटाने के फैसले पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर, भारत-US के बीच अंतरिम ट्रेड डील भी जारी,जॉइंट स्टेटमेंट में कहा- भारतीय सामानों पर 18% टैरिफ; एडिशनल 25% टैरिफ आज से बंद

1 भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी कर दी है। इसमें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दिया है। संयुक्त बयान में कहा गया कि ढांचा तुरंत लागू कर अंतिम समझौते पर काम होगा। राष्ट्रपति ट्रंप की हालिया घोषणा के बाद यह कदम सामने आया है। इसमें टैरिफ कटौती और व्यापार बाधाएं घटाने पर सहमति बनी है।

2 पीयूष गोयल ने साफ कहा कि समझौते में भारत ने अपने संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह सुरक्षित रखा है। मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, चीज, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस उत्पादों को संरक्षण दिया गया है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों और ग्रामीण आजीविका पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

3 टेक्सटाइल, परिधान, लेदर, फुटवियर, प्लास्टिक, रबर, ऑर्गेनिक केमिकल, होम डेकोर, आर्टिजन उत्पाद और कुछ मशीनरी को बड़ा लाभ मिलेगा।जेनेरिक दवाओं, रत्न-हीरा और एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर टैरिफ शून्य करने की बात कही गई है।ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ रेट कोटा मिलेगा।

4 पीएम मोदी आज जाएंगे मलयेशिया: द्विपक्षीय रिश्ते होंगे मजबूत, ऐतिहासिक स्वागत से रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य

5 भारत ने दुनिया को दिखाई परमाणु वाली ताकत, मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण

6 पटना में पप्पू यादव गिरफ्तार, 31 साल पुराना केस, आधी रात में घर से ले गई पुलिस, समर्थकों का हंगामा; सांसद बोले- मेरी हत्या की साजिश

7 मणिपुर- डिप्टी सीएम की हत्या पर ₹20 लाख का इनाम, नेमचा किपगेन और 2 कुकी-जो विधायकों के विरोध में हिंसा भड़की; पत्थरबाजी, टायर जलाए

8 MEA: ‘दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित कर रहा’, इस्लामाबाद आत्मघाती हमले पर भारत ने PAK को दिखाया आईना

9 मुंबई मेयर चुनाव की तारीख तय: आज होगा नामांकन, 11 फरवरी को वोटिंग, भाजपा-शिवसेना गठबंधन मजबूत स्थिति में

10 दिल्ली- गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत, जलबोर्ड के 3 अधिकारी सस्पेंड, केस भी दर्ज; राहुल गांधी बोले- कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है

11 ओला, उबर और रैपिडो कंपनियों के ड्राइवर देशभर में शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। ड्राइवरों ने इसे ऑल इंडिया ब्रेकडाउन का नाम दिया है और वे अपना मोबाइल एप बंद रखेंगे। इसके चलते लोगों को कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी मिलने में दिक्कत हो सकती है।

12 सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भारी मुनाफावसूली दिखी। वैश्विक तनाव में थोड़ी नरमी के संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

13 T20 वर्ल्ड कप: खिताब की प्रबल दावेदार भारत की नजरें अमेरिका पर शानदार जीत के साथ आगाज पर

14 भारत को छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरोज, वैभव ने फाइनल में 15 छक्के लगाए, पूरी सीरीज में हेनिल-अंबरीश ने 11-11 विकेट लिए
==============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब