Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ के युवा को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी.. राजस्थान कि हॉट सीट पर मिला दायित्व

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 फरवरी 2026

आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए बड़ी खबर प्रदेश भाजपा कार्यालय से आई है। क्षेत्र के युवा एडवोकेट अनिल धायल को भाजपा ने लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। धायल को पंचायती राज व नगर निकाय चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में धायल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़े दायित्व के लिए चुना है जिससे उनको मिला दायित्व ओर भी महत्वपूर्ण हो गया है । गौरतलब है कि संघ पृष्ठ भूमि से जुड़े धायल पहले भी प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके है। धायल इससे पूर्व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य कर चुके है और संघ में दायित्ववान कार्यकर्त्ता के तौर पर सेवाएं दे चुके है। उन्हें डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ में उनके मित्रों व शुभचिंतको ने बधाइयां दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब