Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को साहित्य मर्मज्ञ उपाधि से किया जाएगा सम्मानित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 8 फरवरी 2026

पचास वर्षों से साहित्य-साधना में रत, हिन्दी-राजस्थानी भाषा के साहित्यकार डाॅ चेतन स्वामी को नाथद्वारा की साहित्यिक संस्था साहित्य-मण्डल अपने सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान साहित्य-मर्मज्ञ की उपाधि प्रदान करेगी।

साहित्य मण्डल, नाथद्वारा विगत चालीस वर्षों से पाटोत्सव ब्रज भाषा समारोह का आयोजन करती रही है। इस बार यह दो दिवसीय समारोह 8-9 फरवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में अनेक कवि लेखकों का अभिनंदन किया जाता है। इस दौरान सत्र 2026 का ब्रज-कांत साहित्य सम्मान डाॅ चेतन स्वामी को प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डाॅ चेतन स्वामी की विभिन्न विधाओं में तीस के लगभग पुस्तकें प्रकाशित हैं तथा वे अनेक पत्रिकाओं का सम्पादन कर चुके हैं। साहित्य जगत के अनेक सम्मान डाॅ स्वामी को प्राप्त हैं। साहित्य के साथ उनकी रुचि पत्रकारिता तथा अनुसंधान में भी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब