Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

सेसोमूं स्कूल में शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 फरवरी 2026

सेसोमूं स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए शुभकामना एवं दीक्षांत समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं की दहलीज पर खड़े विद्यार्थियों को भावनात्मक संबल प्रदान करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

स्कूल के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस समारोह में प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडू ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय जीवन की दिशा तय करने वाला होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी सदैव उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर श्री फरियाद अली काजी एवं श्री रामनिवास बेनिवाल ने भी अपने-अपने संबोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी उपयोगी सुझाव देते हुए उन्हें तनावमुक्त रहकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परिश्रम, सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह का संचार करते हुए मिस्टर फेयरवेल के रूप में कक्षा 12वीं वाणिज्य वर्ग के छात्र सिद्धार्थ बोथरा और मिस फेयरवेल के रूप में कक्षा 12वीं कला वर्ग की छात्रा दिव्या चौधरी को चुना गया। कक्षा 12 वीं कला वर्ग की छात्रा गुंजन व्यास को भी इस सत्र में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। तीनों विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब