श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 फरवरी 2026
उपखंड के गांव कुंतासर के गुवाड़ में स्थित मंदिर में माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई है। इस दौरान विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई व शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। मंदिर में विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ की मूर्ति स्थापना संपन्न हुई। भाजपा मोमासर मंडल ओबीसी मोर्चा महामंत्री मेघराज सोनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों को बधाई दी। सोनी ने विधिवत फीता काटकर विधायक ताराचंद सारस्वत की ओर से ग्रामीणों को शुभकामनांए दी। ग्रामीणों ने सोनी का ढोल-नगाड़ो के अभिनन्दन कर तथा साफा व फुलमाला पहना कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में दुर्गाराम, ताजाराम, ओमप्रकाश, आदूराम, शिवरतन, कालूराम, मदनलाल, सोहनलाल साहू, मूलाराम, पप्पूराम, बजरंगलाल, बाबूलाल, घनश्याम बिहाणी सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।














