Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

सामाजिक कार्यकर्ता पारख मरणोपरांत हुए अमर,दो लोगो को मिलेगी नई रोशनी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ निवासी भँवरलाल  पारख पुत्र स्वर्गीय जयचन्दलाल पारख का शनिवार 7 फरवरी  को स्वर्गवास हो गया। जीवन की अंतिम घड़ियों में उन्होंने नेत्रदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जिससे  पारख समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गए।

अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं मे अपना अमूल्य समय देकर सेवा कार्य करने वाले भंवरलाल पारख ने अपने नेत्रदान कर मानवता  को अमूल्य वरदान किया। परिजनों की सहमति से संपन्न हुआ यह पुण्य कार्य किसी दृष्टिहीन के जीवन में नई रोशनी, नई दृष्टि और नई आशा का संचार करेगा। यह पुण्य कार्य जैन धर्म की अहिंसा, करुणा एवं परोपकार की भावना को सशक्त रूप में अभिव्यक्त करता है।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गवास के बाद उनके पुत्रो एंव पोत्रो सहित परिवारजनों नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की थी, जो उनके दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिक चेतना को दर्शाता है।

नेत्रदान हेतु सहमति प्रदान करने वाले परिवारजनों में प्रकाश जी पारख -विमला , मूलचन्द पारख – मधुदेवी पारख पुत्र पुत्रवधू अमित दिपक रौनक पारख एंव परिवारजन प्रमुख रहे। इस अवसर पर परिषद संयोजक अशोक झाबक के नेतुतव मे नेत्रदान का कार्य सम्पन हुआ इस दौरान समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विक्रम मालू – राजश्री दूधेड़ीया ,अशोक बैद एडवोकेट राधेश्याम दर्जी , चन्द्रप्रकाश दूगड़ , सुनील राठी श्याम सोमानी जयदेवसिंह शेखावत संदीप मारू बबलू उपाध्याय मनोज झाबक मुकेशकुमार प्रजापत एडवोकेट सुनील जी माली कन्हैयालाल स्वामी भवानीशंकर सैनी दिपक सारस्वत भवानी सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं परिवारजन उपस्थित रहे|
नेत्रदान प्राणनाथ हॉस्पिटल सरदारशहर के भँवरलाल प्रजापत एंव दिनेश शर्मा द्वारा  संग्रहित किए गए।

तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ किशोर मंडल, श्रीडूंगरगढ़ ने इस अमूल्य वरदान और पुण्य कार्य की हृदय से अनुमोदना करते हुए समाज से नेत्रदान जैसे मानवीय कार्यों को अपनाने का भावपूर्ण आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब