Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 फरवरी 2026

1 मलेशिया पहुंचे मोदी को रिसीव करने पहुंचे PM इब्राहिम, प्रधानमंत्री बोले- ये उनका भारतीयों के लिए प्रेम, यहां जल्द UPI लॉन्च करेंगे

2 आज पीएम नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है। अगस्त 2024 में भारत-मलयेशिया संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बात हो रही है। इस यात्रा में व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

3 विकसित भारत की ओर बड़ी छलांग: अमेरिका ने खोले दरवाजे, गोयल बोले- 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी में सीधी एंट्री

4 भारत और अमेरिका के बीच 500 अरब डॉलर ( करीब 45,29,069.80 रुपये) के व्यापार समझौते के लिए एक अंतरिम ढांचे पर सहमति बन गई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अमेरिका के साथ हुई इस डील पर सरकार का पक्ष रखा।

5 पीयूष गोयल ने नए भारत-अमेरिका व्यापार ढांचे के तहत भारतीय निर्यातकों के लिए एक बड़ी जीत पर प्रकाश डालते हुए कहा। गोयल ने कहा, “चीन पर 35% टैरिफ लगाया गया है, जबकि बांग्लादेश और वियतनाम पर 25% टैरिफ लगाया गया है। हम पर अब काफी कम प्रतिशत टैरिफ लगता है।

6 उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया को भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा से अवगत कराते हुए इसे भारत के आर्थिक विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने निर्यातकों, लघु व  मध्यम उद्यमों, किसानों और मछुआरों के लिए संभावित लाभों पर प्रकाश डालते हुए, गोयल ने समझौते को भारत की विकसित भारत 2047 की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया

7 भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में चीनी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल हो सकती है, क्योंकि चीन पर अमेरिका ने 37 प्रतिशत टैरिफ लगा रखा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फार्मा, इंजीनियरिंग वस्तुओं, रत्न, आभूषण व चर्म उत्पाद क्षेत्र में निर्माण बढ़ने से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। चीन के मुकाबले अब मेड इन इंडिया को बढ़त हासिल होगी।

8 सलमान खान RSS के कार्यक्रम में पहुंचे, मुंबई में भागवत बोले- भारत में रहने वाले सभी हिंदू, संघ किसी के खिलाफ नहीं

9 केंद्रीय मंत्री बोले-पाकिस्तान जा रहा सिंधु का पानी रोका जाएगा, केंद्र सरकार ने तैयार की डीपीआर; राजस्थान समेत 4 राज्यों को मिलेगा फायदा

10 कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे में दबे 13 लोगों को बाहर निकाला गया,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘कोटा के इंद्रविहार में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने जिला कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है

11 पस्त हो जाएंगे चीन और पाकिस्तान, 114 राफेल विमान खरीदने की तैयारी में भारत

12 बंगाल में जारी SIR प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, स्थायी निवास प्रमाण पत्र एसआईआर 2026 के लिए मान्य

13 रूसी तेल खरीद: भारत ने दोहराया पुराना रूख, कहा- विविधता जारी रहेगी; ट्रंप बोले- खरीदने पर फिर लगेगा टैरिफ

14 रूस के मेडिकल कॉलेज में खूनी खेल, हॉस्टल में घुसकर चाकू से हमला; 4 भारतीय छात्र भी घायल

15 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत, USA को 29 रन से हराया; कप्तान सूर्या की फिफ्टी, सिराज को 3 विकेट
==============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब