श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 फरवरी 2026
चौधरी चूनाराम भादू की 21 वी पुण्यतिथि के मौके पर रविवार को सूडसर गांव के ग्रामोत्थान उमावि खेल मैदान पर कुश्ती का महादंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस महादगंल में प्रदेश सहित यूपी,बिहार, दिल्ली,पंजाब हरियाणा सहित कई राज्यों से आए 90 पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। दंगल देखने के लिए आस-पास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। इस दौरान दर्शकों ने तालियों से पहलवानों को मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि कुश्ती का आयोजन वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है, क्योंकि यह न केवल पारंपरिक खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करता है बल्कि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करता है। कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने कहा कि ऐसे दंगल न केवल पहलवानों की शारीरिक क्षमताओं बल्कि लचीलेपन, दृढ़ संकल्प और मानसिक ताकत की परीक्षा लेते हैं, जिससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
आयोजन समिति के सुरेश भादू ने बताया कि महादंगल मे आदित्य तावणिंया को बाल केशरी, मुकेश गोदारा को युवा केशरी तथा सुख्खा सिंह को मेला केशरी चुना गया
वही 30 किग्रा भार वर्ग मे अनिरूद्ध-निपुण सिंह,40 किग्रा भार वर्ग मे रामनिवास-अभिषेक भादू ,50 किग्रा भार वर्ग मे आदित्य तावणिंया -तरूण सिंह,60 किग्रा भार वर्ग में महावीर सिंह-सुभाष गोदारा क्रमशः विजेता-उपविजेता रहे। वहीं गर्ल्स वर्ग में पूजा ने रौनक को हराया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने समाजसेवी चौधरी चूनाराम भादू के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।आयोजन समिति के कोडाराम भादू ने आगंतुकों का आभार जताया।
कुश्ती को प्रोत्साहित करना काबिल-ए-तारिफ :—
कार्यक्रम मे पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा,लूणकरणसर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.राजेन्द्र मूंड,डूंगर कालेज के पूर्व अध्यक्ष अशोक बुड़िया,श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू,माकपा नेता अशोक शर्मा,मुखराम गोदारा,गोपाल जाखड़,यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भंवरलाल कूंकणा,आरएलपी नेता डा विवेक माचरा,कोलायत विधानसभा अध्यक्ष रिछपाल सिगड़, हेतराम जाखड़,देवीलाल छरंग,शेखर रेगर सहित सभी अतिथियों ने कुश्ती को प्रोत्साहन देने के महादंगल का आयोजन करने की प्रशंसा की
















