श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 फरवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गाँव सातलेरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सांवरमल तावणियाँ ने बताया कि सातलेरा गाँव में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग पर्यावरण प्रमुख श्री भुवनेश जी, अखिल विश्व गायत्री परिवार के पूज्य श्री गोपाल जी शास्त्री और पूज्य श्री प्रेमनाथ जी महाराज जसनाथ जी बाड़ी बिग्गा मुख्य वक्ता रहे। पूज्य संतों ने बडी संख्या में पहुंचे सातलेरा,जैसलसर,बिग्गा और बिग्गा बास रामसरा के ग्रामवासियों को आशीर्वचन दिए। श्री गोपाल जी शास्त्री ने सम्मेलन में पहुंचे लोगों को सनातन संस्कृति से प्रेरणा लेकर कार्य करने कि आवश्यकता पर बल दिया, उन्होंने कहा कि विश्व में हिन्दू धर्म को विशेष आदर के साथ देखा जाता है और सिर्फ हिन्दू ही ऐसा धर्म है जो पुरे विश्व को अपना कुटुम्ब मानता है। प्रेमनाथ जी महाराज ने संस्कृति को बचाए रखने की आवश्यकता बताते हुए हिंदू संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और कुटुम्ब प्रबोधन के तहत छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर ही रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ के विभाग पर्यावरण प्रमुख श्री भुवनेश जी द्वारा संबोधित करते हुए संपूर्ण विश्व में हिंदू संस्कृति के प्राचीन इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि आज पुरे विश्व में हमारे देवी देवताओं की पूजा शुरू हो गई है और हमारे सनातन धर्म के शास्त्रों में वर्णित तौर तरीको से जीवन जीने का प्रयास पुरे विश्व के लोग करने लगे है। बाल कवि कमल प्रजापत मोमासर ने वीररस से ओतप्रोत कविता से सबका मन मोह लिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे। सातलेरा गांव के वरिष्ठ आदरणीय श्री मालाराम जी तावणियाँ भी मंच पर विराजमान रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनिल धायल ने किया।इस अवसर पर ओम प्रकाश लखारा आडसर,किशोर सिंह बाबूलाल गंगाधर तावणियाँ बिग्गा, खींवराज स्वामी गोविन्द राम स्वामी देवीलाल तावणियाँ बिग्गा बास रामसरा, मनीष गिरी द्वारका प्रसाद सैन जैसलसर, किशोर सिंह राजपुरोहित तोलियासर,मालाराम मास्टर सांवरमल तावणियाँ खुमाराम जाखड़ पन्नाराम जी भुवाल रेवन्तराम लिछमणराम गुलाबाराम महावीर सिंह जगदीश प्रसाद कत्थक जीवदास लिखमाराम मेहरा नंदलाल शर्मा भगवानाराम तावणियाँ श्रीभगवान तावणियाँ मालाराम तावणियाँ राजूराम जाखड़ सातलेरा सहित सैकड़ों ग्रामीणों और मातृशक्ति की हिन्दू सम्मेलन में सहभागिता रही।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गाँव सातलेरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सांवरमल तावणियाँ ने बताया कि सातलेरा गाँव में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग पर्यावरण प्रमुख भुवनेश, अखिल विश्व गायत्री परिवार के पूज्य गोपाल शास्त्री और पूज्य प्रेमनाथ जी महाराज जसनाथ जी बाड़ी बिग्गा मुख्य वक्ता रहे।
सातलेरा,जैसलसर,बिग्गा और बिग्गा बास रामसरा से बड़ी संख्या में पधारें हुए ग्रामवासियों को पूज्य संतों आशीर्वचन दिए। गोपाल शास्त्री ने सम्मेलन में पहुंचे लोगों को सनातन संस्कृति से प्रेरणा लेकर कार्य करने कि आवश्यकता पर बल दिया, उन्होंने कहा कि विश्व में हिन्दू धर्म को विशेष आदर के साथ देखा जाता है और सिर्फ हिन्दू ही ऐसा धर्म है जो पुरे विश्व को अपना कुटुम्ब मानता है। प्रेमनाथ जी महाराज ने संस्कृति को बचाए रखने की आवश्यकता बताते हुए हिंदू संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और कुटुम्ब प्रबोधन के तहत छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित संघ के विभाग पर्यावरण प्रमुख भुवनेश द्वारा संबोधित करते हुए संपूर्ण विश्व में हिंदू संस्कृति के प्राचीन इतिहास को गौरवशाली बताते हुए कहा कि आज पुरे विश्व में हमारे देवी देवताओं की पूजा शुरू हो गई है और हमारे सनातन धर्म के शास्त्रों में वर्णित तौर तरीको से जीवन जीने का प्रयास पुरे विश्व के लोग करने लगे है। बाल कवि कमल प्रजापत मोमासर ने वीररस से ओतप्रोत कविता से सबका मन मोह लिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सातलेरा गांव के वरिष्ठ आदरणीय मालाराम तावणियाँ भी मंच पर विराजमान रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनिल धायल ने किया।इस अवसर पर ओम प्रकाश लखारा आडसर,किशोर सिंह बाबूलाल गंगाधर तावणियाँ बिग्गा, खींवराज स्वामी गोविन्द राम स्वामी देवीलाल तावणियाँ बिग्गा बास रामसरा, मनीष गिरी द्वारका प्रसाद सैन जैसलसर, किशोर सिंह राजपुरोहित तोलियासर मालाराम मास्टर सांवरमल तावणियाँ खुमाराम जाखड़ पन्नाराम जी भुवाल रेवन्तराम लिछमणराम गुलाबाराम महावीर सिंह जगदीश प्रसाद कत्थक जीवदास लिखमाराम मेहरा नंदलाल शर्मा भगवानाराम तावणियाँ श्रीभगवान तावणियाँ मालाराम तावणियाँ राजूराम जाखड़ सातलेरा सहित सैकड़ों ग्रामीणों सहित मातृशक्ति की हिन्दू सम्मेलन में सहभागिता रही।















