श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 फरवरी 2026
क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी, युवा गायक नितिश मेहरा ने राजधानी दिल्ली में आयोजित दिल्ली साहित्य महोत्सव के दौरान जनपथ बिल्डिंग उन्मुक्त रंगभूमि पर,जगजीत सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर गजलों की सुमधुर प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में उन्होंने महान ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की अमर रचनाओं को अपनी आवाज़ में प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
नीतेश मेहरा ने “मेरा गीत अमर कर दो”, “होशवालो को खबर क्या”, “वो काग़ज़ की कश्ती” जैसी कालजयी गजलों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मंच पर उपस्थित श्रोताओं और साहित्य प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी प्रस्तुति की खूब सराहना की।
कार्यक्रम में साहित्य, संगीत और कला जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। नितिश मेहरा ने कहा कि जगजीत सिंह की ग़ज़लें भारतीय संगीत धरोहर का अमूल्य हिस्सा हैं और उन्हें प्रस्तुत करना उनके लिए गर्व की बात है।











