श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 फरवरी 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पक्षियों के लिए मोतीलाल मूंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी मुंबई ने दो क्विंटल ज्वार 50 किलो बाजरी चुग्गा समर्पित किया सचिव रेवंत सिंह पड़िहार ने बताया है कि वहीं हुकुमचंद मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी मुंबई ने भी एक कट्टा ज्वार और एक कट्टा बाजरी समर्पित किया है। गौशाला कमेटी ने मूंधड़ा परिवार का आभार व्यक्त कर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।


