Menu
श्रीडूंगरगढ़ ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  |  11 फरवरी 2026,बुधवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  डिमापुर में मारवाड़ी बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित,विजेताओं को किया पुरस्कृत पढ़े प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  सनातन मुक्ति धाम के आयेजित शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का किया वर्णन  | 

11 फरवरी 2026,बुधवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग-11.02.2026🕉️

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष
चाणक्य के 15 अमर वाक्य | शेयर करें | सीखें और सिखाये..हर व्यक्ति के लिये महत्वपूर्ण है

विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


दैनिक पंचांग विवरण


आजदिनांक…………………..11.02.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु………………………………….. शिशिर
मास………………………………… .फाल्गुन
पक्ष……………………………………. .कृष्ण
तिथि……… नवमी. प्रातः 9.59 तक / दशमी
वार………………………………….. बुधवार

नक्षत्र…. अनुराधा. प्रातः 10.53 तक / ज्येष्ठा
चंद्र राशि…………. वृश्चिक. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…… व्याघात्. रात्रि. 2. 29* तक / हर्षण
करण………………….. गर. प्रातः 9.59 तक
करण. वणिज. रात्रि.11.13 तक/ विष्टि(भद्रा)


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण


सूर्योदय………………..प्रातः 07.10.19 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 06.21.18 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.10.58
रात्रिमान………………………….12.48.21
चंद्रास्त………………… 12.47.14 PM पर
चंद्रोदय…………………03.12.30 AM पर
राहुकाल.अपरा.12.46 से 2.10 तक(अशुभ)
यमघंट……प्रातः 8.34 से 9.58 तक(अशुभ)
गुलिक..पूर्वा. 11.22 से 12.46(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.12.23 से 1.08(अशुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास) ………… आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार…… तिल का सेवन कर यात्रा करें


आज का दिन


व्रत विशेष……………………………नहीं है।
अन्य व्रत……………………………. नहीं है।
दिन विशेष………………. विश्व रोगी दिवस
दिन विशेष……………..विश्व यूनानी दिवस
पर्व विशेष………………………….. नहीं है।
दिवस विशेष………..समर्थ रामदास नवमी
खगोलीय..शतभिषायां शुक्र.प्रातः 8.51 पर
विष्टि(भद्रा)…… रात्रि 11.23 से रात्रि पर्यंत
सर्वा.सि.योग………………………. नहीं है।
अमृत सि.योग……….उदयात् प्रातः 10.53
सिद्ध रवियोग………………………..नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक…………………….. 12.02.2026
तिथि………. फाल्गुन कृष्णा दशमी गुरुवार
व्रत विशेष…………………………. ..नहीं है।
अन्य व्रत………………………….. .. नहीं है।
दिन विशेष…………….. विश्व डार्विन दिवस
पर्व विशेष………………………….. नहीं है।
खगोलीय…… कुंभेsर्क. उ.रात्रि. 4.10* पर
विष्टि(भद्रा)………….. .अपरा. 12.23 तक
सर्वा.सि.योग………………………. नहीं है।
अमृत सि.योग………………………. नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………………………नहीं है।


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है। यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं। और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें।


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला


लग्न …………. मकर 27°28′ धनिष्ठा 2 गी
सूर्य …………… मकर 28°6′ धनिष्ठा 2 गी
चन्द्र ……… वृश्चिक 14°50′ अनुराधा 4 ने
बुध ………. कुम्भ 12°53′ शतभिषा 2 सा
शुक्र ^ ………… .कुम्भ 6°36′ धनिष्ठा 4 गे
मंगल ^ …….. मकर 20°25′ श्रवण 4 खो
बृहस्पति * ….. मिथुन 22°8′ पुनर्वसु 1 के
शनि ……… मीन 5°32′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ………. कुम्भ15°51′ शतभिष 3 सी
केतु * …. सिंह 15°51′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो


✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️


लाभ…………….प्रातः 7.10 से 8.34 तक
अमृत…………….प्रातः 8.34 से 9.58 तक
शुभ…………अपरा. 11.22 से 12.46 तक
चंचल…………..अपरा. 3.34 से 4.57 तक लाभ……………..सायं. 4.57 से 6.21 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


शुभ………………रात्रि. 7.57 से 9.33 तक
अमृत…..……….रात्रि. 9.33 से 11.09 तक
चंचल…..रात्रि. 11.09 से 12.45 AM तक
लाभ….रात्रि. 3.58 AM से 5.34 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


10.53 AM तक—अनुराधा —-4——-ने
05.36 PM तक——ज्येष्ठा—-1——नो
12.18 AM तक——ज्येष्ठा—-2——या
07.00 AM तक——ज्येष्ठा—-3——यी
उपरांत रात्रि तक——ज्येष्ठा—-4——-यु

राशि वृश्चिक – पाया ताम्र__


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


चाणक्य के 15 अमर वाक्य | शेयर करें | सीखें और सिखाये..हर व्यक्ति के लिये महत्वपूर्ण है

1) दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष का विवेक और महिला की सुन्दरता है.
2) हर मित्रता के पीछे कोई स्वार्थ जरूर होता है, यह कड़वा सच है.
3) अपने बच्चों को पहले पांच साल तक खूब प्यार करो। छः साल से पंद्रह साल तक कठोर अनुशासन और संस्कार दो.. सोलह साल से उनके साथ मित्रवत व्यवहार करो..आपकी संतति ही आपकी सबसे अच्छी मित्र है..
4) दूसरों की गलतियों से सीखो अपने ही ऊपर प्रयोग करके सीखने में तुम्हारी आयु कम पड़ जायेगी..
5) किसी भी व्यक्ति को बहुत ईमानदार नहीं होना चाहिये सीधे वृक्ष और सरल व्यक्ति सबसे पहले दंडित किये जाते हैं.
6) अगर कोई सर्प जहरीला नहीं है तब भी उसे जहरीला दिखना चाहिए वैसे दंश भले ही न
हो पर दंश दे सकने की क्षमता का दूसरों को अहसास करवाते रहना चाहिए.
7) कोई भी काम शुरू करने के पहले तीन सवाल अपने आपसे पूछो…
मैं ऐसा क्यों करने जा रहा हूँ ?
इसका क्या परिणाम होगा ?
क्या मैं सफल रहूँगा?
8) भय को नजदीक न आने दो अगर यह नजदीक आये, इस पर हमला कर दो यानी भय से भागो मत इसका सामना करो.
9) काम का निष्पादन करो, परिणाम से मत डरो.
10) सुगंध का प्रसार हवा के रुख का मोहताज़ होता है, पर अच्छाई सभी दिशाओं में फैलती है।”
11) ईश्वर चित्र में नहीं चरित्र में बसता है.
अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ.
12) व्यक्ति अपने आचरण से महान होता है जन्म से नहीं।
13) ऐसे व्यक्ति जो आपके स्तर से ऊपर या नीचे के हैं, उन्हें दोस्त न बनाओ,
वह तुम्हारे कष्ट का कारण बनेंगे. समान स्तर के मित्र ही सुखदायक होते हैं.
14) अज्ञानी के लिए किताबें और अंधे के लिए दर्पण एक समान उपयोगी है.
15) शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है।शिक्षित व्यक्ति सदैव सम्मान पाता है।
शिक्षा की शक्ति के आगे युवा शक्ति और सौंदर्य
दोनों ही कमजोर है. राजा भोज ने कवि कालीदास से दस सर्वश्रेष्ट सवाल किए-
1- दुनिया में भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना क्या है?
उत्तर- ”मां”
2- सर्वश्रेष्ठ फूल कौन सा है?
उत्तर- “कपास का फूल”
3- सर्वश्र॓ष्ठ सुगंध कौन सी है?
उत्तर- वर्षा से भीगी मिट्टी की सुगंध ।
4-सर्वश्र॓ष्ठ मिठास कौन सी?

  • “वाणी की”
    5- सर्वश्रेष्ठ दूध-
    “मां का”
    6- सबसे काला क्या है?
    “कलंक”
    7- सबसे भारी क्या है?
    “पाप”
    8- सबसे सस्ता क्या है?
    “सलाह”
    9- सबसे महंगा क्या है?
    “सहयोग”
    10-सबसे कडवा क्या है?
    ऊत्तर- “सत्य”.
    वो डांट कर अपने बच्चो को अकेले मे रोती है?
    वो माँ है और माँ ऐसी ही
    होती है.
    जितना बडा प्लाट होता है, उतना बडा बंगला नही होता. जितना बडा बंगला होता है, उतना बडा दरवाजा नही होता. जितना बडा दरवाजा होता है, उतना बडा ताला नही होता.
    जितना बडा ताला होता है, उतनी बडी चाबी नही होती. परन्तु चाबी पर पुरे बंगले का आधार होता है.
    इसी तरह मानव के जीवन में बंधन और मुक्ति का आधार मन की चाबी पर ही निर्भर होता है।
    है मानव! तू सबकुछ कर पर किसी को परेशान मत कर, जो बात समझ न आऐ उस बात मे मत पड़.
    पैसे के अभाव मे जगत 1% दुखी है, समझ के अभाव मे जगत 99% दुखी है.

✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज का क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भागीदार हों- और अगर ज़रूरत पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपके लिए हँसी की चमक से उजला दिन है, जब ज़्यादातर चीज़ें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। जिन लोगों ने लोन लिया था आज उन्हें उस लोन की राशि को चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है। लेकिन हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फ़ायदा होगा। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शौकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर ज़िंदगी में ख़ास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नज़रिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। जब आपको लगता है कि आपके पास घर वालों या अपने दोस्तों के लिए टाइम नहीं है तो आपका मन खराब हो जाता है। आज भी आपकी मन स्थिति ऐसी ही रह सकती है। असहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आप शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। अपनी उपयोगिता की ताक़त को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी मन से जिएँ। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी- ख़ास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीक़े से चीज़ों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे- आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे समय में ही कर देंगे, जितना वक़्त आप अक्सर लेते हैं। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपका कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिसकी वजह से आप दिनभर परेशान रह सकते हैं। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में वृद्धि कर सके। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। आज अपने ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएँ। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। आज यार दोस्तों के साथ पार्टी में आप खूब पैसे लुटा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन आख़िर में सब ठीक हो जाएगा।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
प्रकृति ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ दिया है- इसलिए इनका भरपूर उपयोग कीजिए। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आज आपका साथी आपसे आज कुछ ज़्यादा ही अपेक्षा करेगा। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता और मज़बूत होगा।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का उपयोग कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके संगी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया करिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलाएंगे। आंतरिक गुण जहाँ आपको संतोष देंगे, वहीं सकारात्मक सोच क़ामयाबी देगी। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। अपना क़ीमती वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। यह सबसे बेहतर मरहम है। वे कभी न ख़त्म होने वाली ख़ुशियों का स्रोत साबित होंगे। ज़िन्दगी की हक़ीक़त का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। काम में मन लगाएँ और जज़्बाती बातों से बचें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन गुज़ार सकते हैं।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आप इस दिन को अपनी ज़िन्दगी में कभी नहीं भूलेंगे, अगर आप प्यार में डूबने के मौक़े को आज यूँ ही न गवाएँ तो। अहम् लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने में मुश्किल आएगी।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब