श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 फरवरी 2026
क्षेत्र के गांव कुंतासर में श्रीहरिराम बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत गुरूवार से हुई। यहां के खेल मैदान पर भाजपा मोमासर मंडल महामंत्री मेघराज सोनी व ग्राम पंचायत सरपंच ऊंकाराराम ने अतिथि रूप में फीता काट कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस दौरान दुर्गाराम, रामनिवास, गणेश सोनी, बाबूलाल, रामकरण नायक, विजयपाल, मामराज, भंवरलाल, मोहनराम, सीताराम, अर्जुनराम, रामलाल, लालाराम, गोपीराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे एवं सभी ने खेल भावना से खेलने की बात कही। प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग ले रही है एवं विजेता टीम को 31हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।












